आपकी आज की राशि में छिपा है कुछ खास – Bhilangana Express

आपकी आज की राशि में छिपा है कुछ खास

🙏🏻🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक – 12 फरवरी 2022*
⛅ *दिन – शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – शिशिर*
⛅ *मास – माघ*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – एकादशी शाम 04:27 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र – आर्द्रा पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग – विष्कम्भ रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल – सुबह 10:02 से सुबह 11:28 तक*
⛅ *सूर्योदय – 07:12*
⛅ *सूर्यास्त – 18:33*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – जया एकादशी*
💥 *विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जया एकादशी* 🌷
🙏🏻 *( इस दिन का व्रत ब्रह्महत्या जैसे पाप व पिशाचत्व का नाशक है तथा प्रेतयोनि से रक्षा करता है | )*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *विष्णुपदी संक्रांति* 🌷
➡ *जप तिथि : 13 फरवरी 2022 रविवार को (विष्णुपदी संक्रांति)*
*पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 12:53 से तक |*
🙏🏻 *विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जया एकादशी – प्रेत मोचिनी एकादशी*

🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया ..ये जया एकादशी (12 फरवरी 2022 ) (प्रेत मोचिनी एकादशी) का उपवास रखने वाले को भोग भी मिलता है – संसार का सुख सम्पदा भी मिलता है | ब्रम्ह की हत्या, ब्रम्हज्ञानी की हत्या बड़े में बड़ा पाप है | वो ब्रम्ह हत्या के पाप को नाश करनेवाली एकादशी है जया एकादशी | और कभी वो व्यक्ति पिशाच योनी को प्राप्त नहीं होगा |प्रेत योनी में कोई पड़ा हो उसकी सदगति होती है और जया एकादशी का जो व्रत रखेगा उसे प्रेत योनी में कभी नहीं जाना पड़ेगा | किसी कारण ये व्रत नहीं भी कर सकते तो चावल तो एकादशी को नहीं खाना… बीमारी भी देंगे और पाप भी देंगे | चावल एकादशी के दिन दुश्मन को भी नहीं खिलाना |*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *भीष्म द्वादशी व्रत* 🌷
🙏🏻 *माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भीष्म द्वादशी का व्रत किया जाता है। इस बार ए व्रत 13 फरवरी, रविवार को है । धर्म ग्रंथों के अनुसार,इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है।*
🌷 *व्रत विधि* 🌷
🙏🏻 *भीष्म द्वादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद संध्यावंदन करें और षोडशोपचार विधि से लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें। भगवान की पूजा में केले के पत्ते व फल,पंचामृत,सुपारी,पान,तिल,मौली,रोली,कुम -कुम,दूर्वा का उपयोग करें। पूजा के लिए दूध,शहद केला,गंगाजल,तुलसी पत्ता,मेवा मिलाकर पंचामृत तैयार कर प्रसाद बनाएं व इसका भोग भगवान को लगाएं।*
🙏🏻 *इसके बाद भीष्म द्वादशी की कथा सुनें। देवी लक्ष्मी समेत अन्य देवों की स्तुति करें तथा पूजा समाप्त होने पर चरणामृत एवं प्रसाद का वितरण करें। ब्राह्मणों को भोजन कराएं व दक्षिणा दें। इस दिन स्नान-दान करने से सुख-सौभाग्य,धन-संतान की प्राप्ति होती है। ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद ही स्वयं भोजन करें और सम्पूर्ण घर-परिवार सहित अपने कल्याण धर्म,अर्थ,मोक्ष की कामना करें।*
🌷 *ये है भीष्म द्वादशी का महत्व* 🌷
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है। भीष्म द्वादशी व्रत सब प्रकार का सुख वैभव देने वाला होता है। इस दिन उपवास करने से समस्त पापों का नाश होता है। इस व्रत में ब्राह्मण को दान, पितृ तर्पण, हवन, यज्ञ, आदि करने से अमोघ फल प्राप्त होता है।*
🙏🏻 *इस व्रत में ॐ नमो नारायणाय नम: आदि नामों से भगवान नारायण की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।*

📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

💥फरवरी 2022
पंचक का आरंभ- 1 फरवरी 2022, मंगलवार को 06.45 मिनट से
6 फरवरी 2022, रविवार को 17.10 मिनट पर।

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022- षटतिला एकादशी
शनिवार, 12 फरवरी 2022- जया (अजा) एकादशी

30 जनवरी, दिन: रविवार, रवि प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 05:59 बजे से रात 08:37 बजे तक
14 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:10 बजे से रात 08:28 बजे तक

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहने वाला है, जिनके लिए आप अपने संशोधन को भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि वह जरूरी खर्चों के लिए खर्च करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग अपने बिजनेस में निवेश के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। सायंकाल में आज आप अपनी माता जी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको विदेशों स्त्रोतों से धन लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन उन्हें उनको पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह उनसे लाभ ले पाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी आज कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि सरकारी नौकरी के लिए कहीं आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से उत्तम रहने वाला है, जिसमे आज आपको अपने पिताजी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की आज खेल-कूद और मनोरंजन के प्रति रुचि और बढ़ेगी, जिसके कारण वह शारीरिक रूप से भी फिट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ वाद-विवाद चल रहे थे, तो आज आपको भी सुनने को मिल सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ आज आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनका राजनीतिक करियर चमकेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने सुख साधनों की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ शापिग पर भी जा सकते हैं, जिसमें आप अपने लिए भी कुछ चीजें खरीद सकते हैं, जैसे कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल आदि। यह देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपसे ईष्या कर सकता है, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप अपने पिताजी के साथ अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आप कुछ बेवजह की चिंताओं के कारण परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और आपके कार्य बनने की जगह बनते बिगड़ते चले जाएंगे। आज आप अपने माता पिता से कुछ रूखे व्यवहार में बात करेंगे, जिसके कारण उनका मन भी दुखी होगा। लेकिन आज आपको चिंताओं को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह चिंता व्यर्थ की होंगी। यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान है, तो उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोच रहे हैं, तो वह आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उनके विवाह की बात आगे चल सकती है। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को चला रहे हैं, तो उसमें आज उन्हें मन मुताबिक लाभ मिलेंगे और अपने पार्टनर के प्रति भरोसा और गहरा होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, आज उन्हें अपने साथी की बातों को समझना व सुनना होगा, तभी वह किसी नतीजे पर पहुंच सकते है, अन्यथा कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा, तभी वे उनका हल खोजने में सफल रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको कुछ ऐसे लोगों से दूर रहना होगा, जो यहां वहां की बातें करते हैं, नहीं तो आपकी सोच भी नकारात्मक हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि आपको कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपका प्रेम और गहरा होगा। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई निर्णय लें, तो बहुत ही सोच विचार करें और परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नयापन देखने को मिलेगा, जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उनको आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, उन्हें आज वह आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए वाहन को खरीदने पर विचार कर सकते हैं और परिवार में किसी नए वाहन के आने से परिवार के छोटे बच्चे व परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में भी काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको बाकी और कामों के लिए समय नहीं मिलेगा। इस वजह से आपकी माता जी आप से नाराज हो सकती हैं। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो सायंकाल के समय आपको पर पेट दर्द ,अपच जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार में चुटपुट लाभ के अफसरों को पकड़े रहेंगे और उनसे भी लाभ कमाएंगे। तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे और अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओ की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। परिवार में आज छोटे बच्चे आपसे कुछ खाने पीने की चीजों की फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। यदि आज आप अपने धन को भविष्य के लिए निवेश करेंगे, तो वह बाद में आपको लाभ अवश्य देगा। जो लोग किसी नए वाहन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने कुछ मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलती दिख रही है, क्योंकि यदि आपको कुछ टेंशन थी, तो आज वह समाप्त होगी, क्योंकि यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा था, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है । आपकी संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। सायंकाल के समय आज आपके अपने कुछ परिवार जनों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी व आपसी गिले-शिकवे भी दूर होंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद से अपनी कुछ समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होंगे, जिनमें आपका कुछ धन भी व्यय करेंगे। जीवन साथी के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलना की कला को सीखना होगा, तभी आप घर व बाहर दोनों जगह अपने सभी कार्यों को आसानी से करने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी छवि भी सुधरेगी।


दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है