आज 4 राशियों पर मनोकामना पूरी होने का दिन – Bhilangana Express

आज 4 राशियों पर मनोकामना पूरी होने का दिन

आज का हिन्दू पंचांग

⛅ *दिनांक – 20 फरवरी 2022
⛅ *दिन – रविवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु
⛅ *मास – फाल्गुन
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – चतुर्थी रात्रि 09:05 तक तत्पश्चात पंचमी
⛅ *नक्षत्र – हस्त शाम 04:42 तक तत्पश्चात चित्रा
⛅ *योग – शूल दोपहर 03:08 तक तत्पश्चात गण्ड
⛅ *राहुकाल – शाम 05:12 से शाम 06:39 तक
⛅ *सूर्योदय – 07:07*
⛅ *सूर्यास्त – 18:37*
⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – संकट चतुर्थी

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
शराब की आदत छुडाने के लिए
🍺 *जिन्हें शराब पीने की आदत हो वो रोज शराब की जगह गौझरण अर्क पियें । इससे उनकी शराब की लत छूट जाएगी, साथ ही उनकी कई बीमारियाँ भी दूर होंगी ।*

गले व छाती के रोगों में क्या करें
➡ *१) गले में दर्द, खाँसी, कफ, संक्रमण (इन्फेक्शन ) आदि में आधा चम्मच पिसी हल्दी मुँह में रखकर मुँह बंद कर लें | लार के साथ हल्दी अंदर जाने से उपरोक्त सभी बीमारियों में आराम मिलता है | बच्चों की टॉन्सिल्स की समस्या में ऑपरेशन न कराके इस प्रयोग से लाभ लें | (बच्चों के लिए हल्दी की मात्रा – पौन चम्मच)*
➡ *२) छाती की गम्भीर बीमारियाँ जैसी – डीएमए, पुरानी खाँसी, न्युमोनिया आदि में सुबह आधा कप ताजा गोमूत्र कपड़े से ७ बार छानकर पीना लाभदायक है | गोमूत्र नहीं मिले तो आश्रम की गौशाला में बना हुआ १०-१५ ग्राम गोझरण अर्क और उतना ही पानी मिलाकर लेना भी लाभदायी है | ५ – ६ महिने तक लगातार गोमूत्र पीने से क्षयरोग (टी.बी.) में भी आराम मिलता है |*
➡ *३) दमे में प्रतिदिन खाली पेट १ – २ ग्राम दालचीनी का चूर्ण गुड़ या शहद मिलाकर गरम पानी के साथ लेना हितकार
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सुख-शांति व बरकत के उपाय* 🌷
🌿 *· तुलसी को रोज जल चढायें तथा गाय के घी का दीपक जलायें |*
🍃 *· सुबह बिल्वपत्र पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर संकल्प करके शिवलिंग पर जल अर्पित करें तथा पूरी श्रद्धा से प्रार्थना करें |*

हिन्दू पंचांग
मार्च 2022
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी
रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष
28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.
15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा
16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने ऊपर भावुकता को हावी नहीं होने देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो लोग आपकी इस कमी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार हो सकता है। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा, जो लोग अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा में अपने गुरुजनों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिछले किए गए कार्यों के लिए सुखद परिणाम मिल सकते हैं, जिन्हें पाकर आपके मन को संतुष्टि मिलेगी। यदि कार्यक्षेत्र में आपकी अपने किसी सीनियर से कहासुनी हुई थी, तो आज आप उसमें माफी भी मांग सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने व्यापार अथवा नौकरी के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी पीठ में छुरा घौपने का काम करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक भी रहेगी, क्योंकि यदि आज कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, तो उसमें आपकी वाणी की मधुरता को काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेगी। आज आपका अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा उठ सकता है, क्योंकि वह आपको समय पर मदद नहीं करेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, जो उनकी दिली इच्छा थी, वह आज पूरी होगी, जो जातक मानसिक रूप से परेशान थे, उन्हें आज अपने जीवनसाथी के जरिए उनसे उन समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपके घर में किसे शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें परिवार के सभी सदस्यों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी अहम फैसले को ले, तो उसमें आपको अपने साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आप अपने घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यापार में धन से जुड़े लेने देने को बहुत ही सोच समझ कर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको यह लेनदेन परेशान कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा, लेकिन उन्हें भी व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलेंगे, जिन्हें उन्हें पहचान कर उन पर चलना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपकी अपने भाई बहनों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज आपको उसे दूर करना होगा व उनसे माफी मांगनी होगी। आज आपको अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देख प्रसन्नता होगी, जिसके कारण उनके कार्यों की सराहना होगी। आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाए, तो आप उसे पूरा अवश्य करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा भी पूरी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनो की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, इसके लिए आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, जिसके बाद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज विद्यार्थियों की किसी मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होगी। आज सायंकाल के समय आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को लेकर किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां जाकर उनका मन भी प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको किसी वृद्ध की सेवा करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको पीछे नहीं हटना है, लेकिन व्यवसाय में आज आपको अपने किसी साथी से बातचीत करते समय अपने व्यवहार में मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको आज कोई कष्ट हो, तो उसमें आपको डॉक्टरी सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में आज उनकी तरक्की अथवा वेतन वृद्धि हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातकों को आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी सकती जा सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम और गहरा होगा। आज आप उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही किसी कार्य को करना बेहतर रहेगा, छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे और उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिनको आपको मजबूरी में करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज नौकरी से जुड़े जातको को कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से बचना होगा, क्योंकि आज लोग उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, जिसका उन्हें पता भी नहीं होगा और वह उनको उनके अधिकारियों से डांट भी खिलवा सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने कार्य के प्रति सतर्क रहना होगा वह अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करना होगा। यदि कोई गलती हुई, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई पुराना कष्ट फिर से उधर सकता है, जो लोग अपने व्यापार के लिए आज किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा, जिसके कारण आपके कुछ काम भी लटके रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो उसका फायदा आपके शत्रु उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आज आप उनका हल खोजने में सफल रहेंगे, जो लोग अभी तक सिंगल है। आज उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उनका जीवनसाथी भी बन सकता है। आज आपको धन संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसी से उधार लेना बेहतर रहेगा। यदि आप आज अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो वह इसका फायदा उठा सकता है, इसलिए आज आपको ऐसा करने से बचना

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी