आज बुध अष्टमी, इन खास राशियों पर विशेष कृपा – Bhilangana Express

आज बुध अष्टमी, इन खास राशियों पर विशेष कृपा

*आज का हिन्दू पंचांग

⛅ *दिनांक – 23 फरवरी 2022*
⛅ *दिन – बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार- माघ)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – सप्तमी शाम 04:56 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र – विशाखा दोपहर 02:41 तक तत्पश्चात अनुराधा*
⛅ *योग – ध्रुव सुबह 08:26 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल – दोपहर 12:52 से दोपहर 02:19 तक*
⛅ *सूर्योदय – 07:05*
⛅ *सूर्यास्त – 18:39*
⛅ *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – श्रीनाथजी पाटोत्सव (नाथद्वारा), बुधवारी अष्टमी (शाम 4:57 से 24 फरवरी सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷
➡ *23 फरवरी 2022 बुधवार को (शाम 04:57 से 24 फरवरी सूर्योदय तक) बुधवारी अष्टमी है ।*
👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बाल बढ़ाने के लिए* 🌷
1⃣ *पहला प्रयोगः स्नान के समय तिल के पत्तों का रस लगाने से, मुलहठी, आँवला या भृंगराज का तेल लगाने से, करेले की जड़ अथवा मेथी को पानी में घिसकर लगाने से, निबौली का तेल लगाने से बाल बढ़ते हैं।*
2⃣ *दूसरा प्रयोगः बड़ की पुरानी जटाओं को नींबू के रस में घिसकर अच्छे से लेप करें। आधे घण्टे पश्चात् बाल धो डालें। फिर नारियल का तेल लगायें। ऐसा तीन दिन करने से बालों का झड़ना बंद होता है। बाल लंबे, काले तथा मजबूत होते हैं।*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *धन – सम्पदा के स्थायी निवास हेतु* 🌷
➡ *ॐ ह्रीं गौर्यै नम:*
🙏🏻 *इस मंत्र से ७ बार अभिमंत्रित करके अन्न का भोजन करनेवाले के पास सदा श्री ( धन–सम्पदा ) बनी रहती है | (अग्नि पुराण :३१३.१९,२४ )*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *घर के सदस्य की मृत्यु पर* 🌷
🙏🏻 *अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हो तो रोज 12 दिन तक घर की छत पे एक कटोरी में दूध और एक कटोरी में पानी रख के आयें दूसरे दिन सुबह वो पानी और दूध पीपल के मूल में ड़ाल दें ऐसा 12 दिन करने से जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आत्मा को शान्ति मिलती है उनका आशीर्वाद घर वालों को मिलता है ।*

पंचक
मार्च 2022
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी
रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष
28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.
15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा
16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आज आपको अपने झगड़ालू साथियों से भी बचना होगा, क्योंकि वह आज आपसे बिना बात ही उलझ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपको मादक पदार्थों का सेवन करने से बचना होगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए वह लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन आज आपका अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको चिंता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपका अपनी माताजी से संबंधों में यदि कोई खटास चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो आप कुछ गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला समाप्त होगा, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने से परिवार मे त्योहार जैसा माहौल रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं। आज आप अपने किसी परिजन के साथ साझेदारी में किसी व्यापार को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपके मधुर स्वभाव के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेगा और आप भी अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आप आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने आज के कामों की ओर भी ध्यान दें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके आज के काम लटक सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए रहेगा। आज आपकी बौद्धिक क्षमता में भी विकास होगा, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी द्वारा किसी जरूरी कार्य को शॉप पर सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो छवि खराब हो सकती है। आज आध्यात्मिक क्षेत्रों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ी रहेगी, जो लोग अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी परिजन अथवा बैंक आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उनको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने किसी भी निर्णय को बुद्धि और विवेक से लेना बेहतर रहेगा। यदि आपने वह किसी के बहकावे में आकर लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको अपने संचय धन को खर्च करना पड़ सकता है और बाद में आपको उसके लिए परेशान होना पड़ेगा। संतान के करियर में तरक्की मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपको कोई लाभ का सौदा समझाए, तो आपको उससे बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने करियर में आ रही समस्याओं को ढूंढने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में आज आपको किसी सदस्य से आहत होना पड़ सकता है, क्योंकि आपके कुछ पिछले किए गए निर्णय के लिए आज आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे व आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, लेकिन आपको इसका असर अपने और काम पर नहीं पड़ने देना है, नहीं तो आपकी कुछ शत्रु भी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, इसलिए आज उन्हें अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके अपने साथियों से काम निकलवाना होगा, तभी वह अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। आज आप कुछ धार्मिक क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपकी माता जी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको इसमें चिकित्सक से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में यह किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकते हैं, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको सायंकाल के समय किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होना पड़ सकता है, जहां आपको अपने मन की बातों को किसी से भी साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने जीवनसाथी को अपनी मीठी बातों से अपनी और आकर्षित करेंगे और उनका सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं, उन्हें आज उसमें कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन वह अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके अपने उस नुकसान को बचा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता के साथ किसी तीर्थस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका कुछ सामान चोरी हो सकता है

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी
💥 *