छात्रा के साथ कुक ने किया बलात्कार का प्रयास – Bhilangana Express

छात्रा के साथ कुक ने किया बलात्कार का प्रयास

छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Dehradun: वादिनी द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन तहरीर देकर बताया वह पिछले 6 वर्षों से देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही है तथा सुभाष नगर में एक पीजी में रहती है जिसमें कुक का कार्य करने वाला व्यक्ति उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल उनके साथ छेड़छाड़ करता है जिसको वादिनी द्वारा गरीब व्यक्ति समझ कर एक बार माफ भी कर दिया गया था, परंतु उसके बाद भी दिनांक 26-02- 2022 को वादिनी के साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़ कर बलात्कार करने की नियत से कमरे में खींचने की कोशिश की जिससे वादिनी बमुश्किल बच पाई साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके संबंध में तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर मु.अ.स.-26/ 2022 धारा 323, 354ख, 506, 509, 376/ 511 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई.

थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन द्वारा टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल को सुभाष नगर से आज दिनांक 27-02 -2022 को गिरफ्तार किया गया.

नाम पता अभि
उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल पुत्र मंगूलाल निवासी चिनयालीसौड जिला उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष