इन 5 राशियों का नवरात्रि से भाग्योदय शुरू – Bhilangana Express

इन 5 राशियों का नवरात्रि से भाग्योदय शुरू

~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक – 02 अप्रैल 2022*
⛅ *दिन – शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2079
⛅ *शक संवत -1944*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – चैत्र*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – प्रतिपदा सुबह 11:58 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र – रेवती सुबह 11:21 तक तत्पश्चात अश्विनी*
⛅ *योग – इन्द्र सुबह 08:31 तक तत्पश्चात वैधृति*
⛅ *राहुकाल – सुबह 09:37 से सुबह 11:10 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:32*
⛅ *सूर्यास्त – 18:52*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
*विशेष – प्रतिपदा
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वर्ष में ४ नवरात्रियाँ होती हैं* 🌷

🙏🏻 *साल में ४ नवरात्रियाँ होती हैं, जिनमे से २ नवरात्रियाँ गुप्त होती हैं -*
➡ *माघ शुक्ल पक्ष की प्रथम ९ तिथियाँ*
➡ *चैत्र मास की रामनवमी के समय आती हैं वो ९ तिथियाँ इस साल 02 अप्रैल 2022 शनिवार से शुरू होगी।*
➡ *आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के ९ दिन*
➡ *अश्विन महिने की दशहरे के पहले आनेवाली ९ तिथियाँ*
🙏🏻 *’ नवरात्रियों में उपवास करते, हैं तो एक मंत्र जप करें ……..ये मंत्र वेद व्यास जी भगवान ने कहा है ….इससे श्रेष्ट अर्थ की प्राप्ति हो जाती है……दरिद्रता दूर हो जाती है । “ॐ श्रीं ह्रीं क्लिं ऐं कमल वसिन्ये स्वाहा”*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞नवरात्र में व्रत-पूजा की तरह ही भोग का भी बहुत महत्व होता है. मां के नौ रूपों को कौन-से नौ भोग लगाने चाहिए, आइए जानते हैं.

प्रतिपदा: रोगमुक्त रहने के लिए मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी स़फेद चीज़ों का भोग लगाएं.
द्वितीया: लंबी उम्र के लिए मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाएं.
तृतीया: दुख से मुक्ति के लिए मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीज़ों का भोग लगाएं.
चतुर्थी: तेज़ बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं.
पंचमी: स्वस्थ शरीर के लिए मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं.
षष्ठी: आकर्षक व्यक्तित्व और सुंदरता पाने के लिए मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाएं
सप्तमी: शोक व संकटों से बचने के लिए मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें.
अष्टमी: संतान संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं.
नवमी: सुख-समृद्धि के लिए मां सिद्धिदात्री को हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग लगाएं.

🌷 *नवरात्रि के दिनों में जप करने का मंत्र* 🌷
👉🏻 *नवरात्रि के दिनों में ‘ ॐ श्रीं ॐ ‘ का जप करें ।*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चेटीचंड* 🌷

🙏🏻 *02 अप्रैल 2022 शनिवार को चेटीचंड पर्व है । उस दिन शाम को आकाश में चन्द्रमा दिखे दूज का चाँद शुक्ल पक्ष का, चैत्र सुद दूज ।*
🌙 *तो उस दिन रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें … कि मेरा मन शांत रहे, भक्ति में लगे, गुरु चरणों में लगे ऐसा भी करें और*
🌙 *”ॐ बालचन्द्रमसे नमः |” ” ॐ बालचन्द्रमसे नमः|” ” ॐ बालचन्द्रमसे नमः | ” ऐसा बोलते हुए अर्घ्य दें । और मेरा मन गुरु भक्ति में लगे, गुरु चरणों में लगे ऐसा शुभ संकल्प करें ।*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *विद्यार्थी के लिए* 🌷

🔥 *नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *चैत्र मास के नवरात्र का आरंभ 02 अप्रैल, शनिवार से हो रहा है। नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*
🙏🏻 *प्रतिपदा तिथि (नवरात्र के पहले दिन) पर माता को घी का ।भोग लगाएं ।इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा शरीर निरोगी होता है ।*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 02 अप्रैल, शनिवार से हो रहा है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती हैं । जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*
🌷 *हिमालय की पुत्री हैं मां शैलपुत्री* 🌷
*चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। हिमालय हमारी शक्ति, दृढ़ता, आधार व स्थिरता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन योगीजन अपनी शक्ति मूलाधार में स्थित करते हैं व योग साधना करते हैं।*
🙏🏻 *हमारे जीवन प्रबंधन में दृढ़ता, स्थिरता व आधार का महत्व सर्वप्रथम है। इसलिए इस दिन हमें अपने स्थायित्व व शक्तिमान होने के लिए माता शैलपुत्री से प्रार्थना करनी चाहिए। शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन में स्थिरता आती है। हिमालय की पुत्री होने से यह देवी प्रकृति स्वरूपा भी हैं । स्त्रियों के लिए उनकी पूजा करना ही श्रेष्ठ और मंगलकारी है।*

📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक
25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।  आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा, लेकिन आपको दूसरों की मदद एक हद तक  करनी होगी, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझने लगेंगे। सायंकाल के समय  जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिन्हें देखकर आपका व आपके साथियों का मूड खराब होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। संतान के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे कुछ पारिवारिक मुद्दों को भी हल करेंगे, लेकिन आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय सावधान रहना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपको किसी भी निर्णय को लेने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि यदि आपने शीघ्रता में किसी भी निर्णय को लिया, तो तत्पश्चात बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं और आप उनसे मिलने आ सकते हैं। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें पार्टी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें वे समय से पूरी करके देंगे। आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य ले। संतान के दायित्वों की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने भविष्य में पहले किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज मनमुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको दांपत्य जीवन मे सुखद अनुभुति होगी और जीवन साथी से आपने जो इच्छा की थी, तो वह उसे पूरी करेंगे। आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा, क्योकि वह आपकी तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे। आपको आज व्यापार संबंधित समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवन साथी से आपकी नोकझोंक हो सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, भागदौड़ अधिक होने के कारण कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको अपनी वाकपटुता दिखाकर पकड़ना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम प्राप होंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने पर पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिवार के सदस्य एकजुट होकर नजर आएंगे। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके यश व कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आपको विपरीत परिस्थिति में भी अपना धैर्य नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप के शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया है, तो उसमें अपने पार्टनर पर नजर रखने की जरूरत हैं, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनो में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आप अपनी कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन व्यय करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी पर भरोसा करना होगा, तभी वह आपका साथ दे पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई मामला कचहरी में चल रहा है, तो आपको उसके चक्कर काटने पड़ सकते हैं, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के क्षेत्र में आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में यदि आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जो लोग कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना होगा। यह समय ऋण लेने के लिए भी उचित नहीं है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप किसी परिवार के सदस्य से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि आपने किसी के कहने पर किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का निर्णय लिया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपकी तरक्की की राह में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे और आपको कुछ तनाव भी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को तरक्की करते देख उनके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आप संतान की शिक्षा से संबंधित पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपने किसी पर भरोसा किया, तो वह आपके भरोसे को नुकसान पहुंचा सकता है। सायंकाल के समय घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को सफलता मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें