इन पांच राशियों को रहना होगा स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क – Bhilangana Express

इन पांच राशियों को रहना होगा स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क

~ *आज का हिन्दू पंचांग*

⛅ *दिनांक – 17 अप्रैल 2022*
⛅ *दिन – रविवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
⛅ *शक संवत -1944*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – प्रतिपदा रात्रि 10:01 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र – चित्रा सुबह 07:17 तक तत्पश्चात स्वाती*
⛅ *योग – वज्र रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात सिध्दि*
⛅ *राहुकाल – शाम 05:23 से शाम 06:58 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:19*
⛅ *सूर्यास्त – 18:57*
⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (कैलाशपुरी)*
💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *आरती में कपूर का उपयोग* 🌷
🔥 *कपूर – दहन में बाह्य वातावरण को शुद्ध करने की अदभुत क्षमता है | इसमें जीवाणुओं, विषाणुओं तथा सूक्ष्मतर हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति है | घर में नित्य कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, शरीर पर बीमारियों का आक्रमण आसानी से नहीं होता, दु:स्वप्न नहीं आते और देवदोष तथा पितृदोषों का शमन होता है |* 🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास माहात्म्य* 🌷
🙏🏻 *वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष – चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*
🙏🏻 *देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं ।*
🙏🏻 *पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*
🙏🏻 *वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढकर हितकारी है ।*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास* 🌷
🙏🏻 *(इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है। – पद्म पुराण)*

पंचक का आरंभ- 24 अप्रैल 2022, रविवार को 18.43 मिनट से
पंचक का समापन- 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को 08.15 मिनट पर।
पंचक का आरंभ- 22 मई 2022, रविवार को 11.13 मिनट से
पंचक का समापन- 26 मई 2022, मंगलवार को 24.39 मिनट पर।
कामदा एकादशी
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022- वरुथिनी एकादशी
गुरुवार, 12 मई 2022- मोहिनी एकादशी
गुरुवार, 26 मई 2022- अचला (अपरा) एकादशी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपको पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा और आपके कुछ अच्छे मित्र भी बनेंगे। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपना रास्ता स्वयं ढूंढ लेंगे। विद्यार्थियों को अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपनी प्राथमिकता के आधार पर कार्य का चयन कर सकते हैं। यदि आपने प्रथमिकता के आधार पर कार्य नहीं किए तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिसके कारण अपने व्यापार मे सभी लाभ आसानी से कमा पाएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप व्यर्थ का व्यय करने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और आपका संचयित धन भी समाप्त होने से कोई नहीं रोक सकता। पिताजी के शारीरिक कष्ट में इजाफा हो सकता है, थोड़ी सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से आपके कुल का नाम रोशन होगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपनी माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई समस्या आ सकती है। अपना ऐश्वर्य दिखाने के लिए यदि आप धन व्यय करते हैं तो आपके शत्रु परेशान रह सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें सुधार होगा। आपको जीवन साथी से बातचीत करते समय वालों की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे और उनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यापार के कुछ कार्य को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। यदि किसी कार्य को करें, तो उसे पूरे साहस व निष्ठा से करें, तभी वह सफल होगा। आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग भरपूर मात्रा में प्राप्त होता दिख रहा है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किंतु लोग इसे आपकी मजबूरियां व स्वार्थ समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी संपत्ति व अधिकारों में इजाफा होता दिख रहा है। आपको आय के कुछ नए स्त्रोत और प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप कुछ पुराने कार्य में भी निवेश कर सकते है। विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे और लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपके भाई आपको किसी कार्य को करने को मना करे तो आपको उसे नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य कानून में लंबित है, तो आपको उसकी सुध-बुध लेनी होगी, तभी आप उसमें पूर्ण रूप से सफलता हासिल कर पाएंगे। यदि आपके शत्रु आपको भड़काने की कोशिश करें, तो भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आप अपने व्यापार की चल रही समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य करने की भावना विकसित होगी। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो सोच समझकर ही आगे बढ़ें अन्यथा आपको स्वार्थी समझा जा सकता है। आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना चाहिए नहीं तो आपको पेट दर्द, अपच, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी और आपको नया व्यवसाय करना भी भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीद सकते हैं। आपको खुश देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करे। भविष्य में आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। संतान द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग व नौकर चक्रों के सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप व्यापार में अपनी बुद्धि से कुछ नई नई खोज करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिलने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आप अपने खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण कुछ और नए मित्र बनाने में सफल रहेंगे। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका हल मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनका मनोबल और ऊंचा रहेगा। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी डील को फाइनल करना पड़े, तो बुद्धि व विवेक से निर्णय करें

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे