मेले से लौट रहे थे यात्री, गाड़ी खाई में गिरी 2 की मौत – Bhilangana Express

मेले से लौट रहे थे यात्री, गाड़ी खाई में गिरी 2 की मौत

देहरादून के कॉल सिंह क्षेत्र में हुई दुर्घटना 600 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी

Dehradun/KALSI: राजधानी देहरादून की कालसी थाना क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसमें सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई पूरा उर्मिला घटना की जानकारी एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा दी गई और उसी के द्वारा बताया गया दसोऊ मार्ग पर एक वाहन सड़क दुर्घटना ग्रस्त हो गया है जिसमें 5 लोग सवार थे.

उक्त सूचना पर kalsi खाने से पुलिसकर्मी घटनास्थल के लिए रवाना होकर मौके पर पहुंचे वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी घटना की जानकारी ली गई तो बलेनो कार से मेले से वापस अपने घर दसोंऊ जा रहे थे रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिनको स्थानीय लोगों एव एसडीआरएफ /थाना पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू चलाकर बामुश्किल मुख्य सड़क पर निकाले गए उनमें से दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी अन्य 3 घायल हुए हैं घायल व्यक्ति को उपचार हेतु भेजा गया।

*घायल व्यक्ति*
1 संजय चौहान पुत्र महावीर चौहान निवासी ग्राम दसो राजस्व क्षेत्र चकराता जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष
2_ रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष
3_ जय सिंह पुत्र धर्म सिंह उपरोक्त उम्र 34 वर्ष

*मृतक व्यक्ति:*
1 प्रीतम सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी उपरोक्त 30 वर्ष
2- बरदार सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष
उक्त सड़क दुर्घटना की विस्तृत जानकारी की जा रही है