लोन की किस्त चुकाने के लिए स्मैक की तस्करी – Bhilangana Express

लोन की किस्त चुकाने के लिए स्मैक की तस्करी

कोतवाली लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से भारी मात्रा में की स्मैक बरामद

Nainital: जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने के लिये समस्त प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में EVENING STORM अभियान के तहत थाना क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
चलाये जा रहे EVENING STORM अभियान अभियान के क्रम में गठित लालकुआं पुलिस टीम व SOG की संयुक्त टीम के द्वारा सुभाष नगर बैरियर पर चलाये चैकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त अभियुक्त सचिन S/O सूरज पाल R/O पश्चिमी राजीवनगर VIP गेट निर्मल कालोनी थाना लालकुआ जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष मूल निवासी ग्राम मंगतपुर थाना देवरनिया जिला बरेली (उ0प्र0) को सुभाष नगर बैरियर के पास लालकुआँ से 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा स्वंय बजाज फाइनेन्स किच्छा तथा HDFC Bank Haldwani से लोन व, आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उक्त लोन की किस्ते नही दे पाने के कारण उक्त लोन की किस्तो को पूरा करने व अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये उक्त स्मैक को बरेली से खरीदकर लालकुआँ क्षेत्रान्तर्गत बेचने आया था । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर मु0 एफआईआर न0- 135/22 धारा 8/21 एनडीपीएसएक्ट पंजीकृत किया गया है ।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*- सचिन S/O सूरज पाल R/O पश्चिमी राजीवनगर VIP गेट निर्मल कालोनी थाना लालकुआ जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष मूल निवासी ग्राम मंगतपुर थाना देवरनिया जिला बरेली (उ0प्र0)

*बरामद मालः-* 58 ग्राम अवैध स्मैक

*पुलिस टीम –*
*1-* श्री नंदन सिंह रावत प्रभारी SOG नैनीताल
*2-* उ0नि0 गुलाब सिंह कम्बोज
*3-* कानि0 सुरेश प्रसाद
*4-* कानि0 आनन्द पुरी
*5-* कानि0 प्रकाश सिंह बिष्ट
*6-* SOG कानि अशोक रावत
-* SOG कानि0 त्रिलोक सिंह
*8-* SOG कानि0 भानु प्रताप