आखिर पकड़ा गया 4 दिनों से फरार गालीबाज त्यागी – Bhilangana Express

आखिर पकड़ा गया 4 दिनों से फरार गालीबाज त्यागी

Noida: नोएडा के omex सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौज व अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देश के चर्चित मामले का आरोपी श्रीकांत त्यागी 4 दिन से फरार था और उसने अपनी जमानत के लिए अदालत में याचिका डाली थी लेकिन अदालत ने 10 अगस्त से पहले याचिका स्वीकार करने से इंकार कर दिया। श्रीकांत त्यागी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था और तभी से वह अपने ठिकाने बदल कर भूमिगत हो गया था।
नोएडा पुलिस पर श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने का दबाव लगातार बढ़ रहा था और आज आखिरकार गांधीबाग श्रीकांत त्यागी को उसके तीन साथियों के साथ नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।