रामलीला के मंच से नशा मुक्ति की एक अनोखी पहल

बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ- साथ समाज को नशे के अभिश्राप से मुक्त कराने का संकल्प दोहराती दून पुलिस*

रामलीला के मंचन के दौरान लोगो को नशे का त्याग कर भगवान राम के आदर्शों पर चलने तथा एक आदर्श व नशा मुक्त समाज की स्थापना में अपना सहयोग देने के लिए दून पुलिस ने किया प्रेरित

Dehradun: नवरात्रि के पावन अवसर पर थाना रायवाला क्षेत्रांतर्गत रामलीला (Ramleela) का आयोजन किया जा रहा है. रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित कथाओं को नाटको के माध्यम से लोगो के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें भगवान श्री राम के जीवन में घटित हुई घटनाओं को लोगों के बीच दिखाया जा रहा है। दिनाँक 22/10/23 थाना रायवाला पुलिस द्वारा रामलीला मंचन के दौरान रामलीला के मंच से लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए लोगों को बुराई का रास्ता छोड़कर कर भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* को साकार करने के लिये सभी को आगे आकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों से एसएसपी देहरादून की पहल पर जनपद पुलिस द्वारा आयोजित की जा रही “पुलिस की चौपाल” में बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग करने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए नशे के विरुद्ध अभियान में उनकी अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गयी। साथ ही उपस्थित जनमानस को अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उनके माध्यम से बच्चों का बौद्धिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास करने का संदेश दिया गया।