दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, करी सर्व संपन्नता की कामना

उधमसिंहनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर में आयोजित श्री श्री माँ दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर दुर्गा माता मंदिर का उद्घाटन कर आदि शक्ति से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस भव्य मंदिर को भी मानसखण्ड मंदिर माला मिशन में शामिल कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टरप्लान बनाने की घोषणा भी की। हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ ही हमारे धार्मिक स्थलों के उत्थान हेतु कृत संकल्पित है।