उत्तराखंड में तीन पुल समेत 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं देश को समर्पित – Bhilangana Express

उत्तराखंड में तीन पुल समेत 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं देश को समर्पित

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जोशीमठ ढाक सेतु स्थल पर बीआरओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में तीन पुल समेत 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं देश को समर्पित की।

उन्होंने उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवसंरचना विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक आभार जताया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य के सामरिक, धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व को समझते हुए बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम “विकल्प रहित संकल्प” के साथ पूर्ण मनोयोग से काम कर रहे हैं।