
उत्तराखण्ड एसटीएफ व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में 50000रु. का ईनामी गिरफ्तार
गिरफ्तारी बिहार के जनपद शेखपुरा क्षेत्र से, विगत 10 वर्षों से फरार चल रहा था
गिरफ्तार ईनामी द्वारा वर्ष 2014 में रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा निवासी एक महिला की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक की टंकी के अन्दर छुपा दिया गया था
देहरादून: इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ व रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक ज्वाइंट ऑपरेशन में थाना रुद्रपुर के 50000रु. के ईनामी अपराधी अरविन्द यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी हनुमानगंज थाना अरियारी जनपद शेखपुरा बिहार के अरियरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर कोतवाली रुद्रपुर में 09 अगस्त 2014 को हत्या का मुकदमा दर्ज है जिसपर अभियुक्त पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था।
ईनाम घोषित होने के बाद से वह बिहार, हैदराबाद, गुजरात व मुंबई में छिपकर रहा था एसटीएफ की इस कार्यवाही में मु0आरक्षी रियाज अख्तर की विशेष भूमिका रही।
ईनामी बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था और मोबाइल नम्बर भी बदल रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी लोकेशन बिहार के शेखपुरा जिले में आने पर एक टीम गिरफ्तारी हेतु बिहार के लिए रवाना की गयी थी टीम द्वारा कल इस ईनामी अपराधी को शेखपुरा जिले के अरियारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये लाकर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया है।
गिरफ्तार अपराधी द्वारा वर्ष 2014 को रुद्रपुर निवासी एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी और उसके शव को एक प्लास्टक की टंकी में छिपाकर फरार हो गया था तब से लगातार पुलिस की आँखों में धूल झोकता रहा था। पकड़े जाने के डर से वह बिहार से भागकर गुजरात, हैदराबाद व मुंबई में छिपकर रह रहा था और कभी कभार रात-बेरात अपने घऱ आता था जिसपर मुकदमा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है।
उक्त मामले की विवेचना रुद्रपुर कोतवाली द्वारा की गयी थी लेकिन अभियुक्त हाथ नही आया था पुलिस द्वारा उसके घर की कुर्की कर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। हत्यारोपी अपना नाम बदलकर गौरव रखकर एक राज्य से दूसरे राज्यों में छिपता फिर रहा था। जिसपर 30दिसम्बर,2017 को ईनाम घोषित किया गया था ।