एडीजी अभिनव कुमार को नई जिम्मेदारी, गुंज्याल को सतर्कता – Bhilangana Express

एडीजी अभिनव कुमार को नई जिम्मेदारी, गुंज्याल को सतर्कता

DEHRADUN: नए डीजीपी की तैनाती के साथ ही शासन ने दो IPS अधिकारियों के भी तबादले कर दिए हैं।

पूर्व अंतरिम डीजीपी अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कारगर एवं पुलिस सुधार सेवा बनाया गया है जबकि विमला गुंज्याल को IG सतर्कता का नया प्रभार सौंपा गया है।