रक्षक योजना के तहत शाहिद सूबेदार मेजर पवन कुमारपरिवार को ₹1.10 करोड़ का बीमा लाभ – Bhilangana Express

रक्षक योजना के तहत शाहिद सूबेदार मेजर पवन कुमारपरिवार को ₹1.10 करोड़ का बीमा लाभ

पीएनबी ने रक्षक योजना के तहत बहादुर सूबेदार मेजर पवन कुमार को सम्मानित किया

रक्षा कर्मियों के प्रति पीएनबी की प्रतिबद्धता के तहत शहीद के परिवार को ₹1.10 करोड़ का बीमा लाभ मिला

देहरादून: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपनी रक्षक प्लस योजना के तहत शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिवार को ₹1.10 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की। यह सभी सेवारत सैन्य कर्मियों एवं संबंधित सेवाओं के लोगों के लिए सैलरी अकाउंट स्कीम है।

यह राशि शहीद की पत्नी श्रीमती सुषमा देवी को पीएनबी धर्मशाला के सर्किल हेड संजय धर ने सौंपी। इस राशि में पीएआईएस बीमा योजना के तहत दी जाने वाली एक करोड़ की राशि एवं सीमा पार होने वाली गोलीबारी में मृत्यु की दशा में पीएआई कवर की 10 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि शामिल है

पीएनबी की रक्षक प्लस योजना मृत्यु के मामले में ₹1 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और पूर्ण स्थायी विकलांगता के साथ-साथ मृत्यु की स्थिति में ₹1.5 करोड़ का हवाई दुर्घटना कवरेज प्रदान करती है। इस योजना में आंशिक विकलांगता कवरेज और वर्दीधारियों की जरूरतों के मुताबिक व्यापक लाभ शामिल हैं।