उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ द्वारा की गयी कार्यवाही में अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, क्षेत्र में कई बार हथियारों की सप्लाई कर चुका था पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गयी है गिरफ्तारी

एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना गदरपुर पुलिस के साथ 01 वैपन तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर। उम्र 32 वर्ष को गदरपुर थाना क्षेत्र से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर से 01 अवैध हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर बरामद हुयी हैं।

एसटीएफ की पूछताछ में पकड़ा गया तस्कर काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और इससे पूर्व भी कई बार बार वैपन की सप्लाई कर चुका है तथा पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से वेपन की सप्लाई में जेल जा चुका है। इस प्रकार इस मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है जिस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। गिरफ्तार अपराधी को जिला ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर में दाखिल कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।*

*अभियुक्त का नामः-* आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता, थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष।
*बरामदगी*-
05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर व एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना बिना नंबर।