
परिवारवाद, घमंड और तुष्टिकरण की सोच से ग्रसित कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आतंकवादी जैसे शब्द का प्रयोग करना न केवल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का अपमान है बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं को भी आहत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की मर्यादाओं की अनदेखी करना मानो कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। इस प्रकार की आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बयानबाजी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।