
*थाना पटेलनगर*
दिनांक 20-04-2026 को वादी श्री हर्ष वालिया पुत्र श्री राजीव वालिया निवासी नयांगाव सेवालाखुर्द चन्द्रबनी कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 26 वर्ष द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक तहरीर दी कि 01- हार्दिक शर्मा, 02-अभिषेक वर्मा, 03-अभिनव काकरान तथा 04-चेतन्य शर्मा सभी निवासीगण चन्द्रबनी व सुभाषनगर देहरादून द्वारा दिनांक 18-04-2026 को ग्राफिक एरा क्लेमनटाऊन मे उनके साथ हुए झगडे के उपरान्त वादी को धमकी दी गई थी तथा इसी रंजिश के चलते दिनांक 20-04-2026 को जब वादी काम से अपनी मोटर साइकिल से चन्द्रबनी आया व घर वापस जाते समय चारों आरोपियों व 03 अन्य व्यक्तियो द्वारा एक आई-20 कार संख्या: यू0के0-07-डीई-6267 से उन्हें जान से मारने की नीयत से तेजी से वाहन चलाकर पीछे से उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी तथा अभियुक्तों द्वारा उसके उपर गाडी चढाने का प्रयास किया गया। जिसके उपरान्त अभियुक्तों द्वारा वादी का अपहरण करने का प्रयास किया गया।
वादी द्वारा शोर मचाने पर सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गये। तहरीर के आधार पर *कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0: 255/26 धारा: 109(1), 115(2), 140(3), 191(2), 324(2), 351(2) तथा 352 बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रथम दृष्टया विवेचनात्मक कार्यवाही तथा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर अपहरण करना व पिस्टल लगाना/दिखाना प्रकाश में नही आया।
प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रकरण में नामजद सभी अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। प्रकरण में जल्द ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी।