40 साल की पुलिस सेवा को “अलविदा” – Bhilangana Express

40 साल की पुलिस सेवा को “अलविदा”

Dehradun: उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में 40 वर्ष देने के बाद आज देहरादून में तैनात चार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गय है। बेहद भावुक क्षणों के बीच पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक विदाई दी गई एवं उनकी सेवा को याद किया गया।

आज अक्षय कोण्डे, पुलिस अधीक्षक यातायात की उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया,

माह जनवरी में जनपद देहरादून से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत् है।

01- श्री सुरेश चंद्र सिंह, आरक्षी सशस्त्र पुलिस (भू०पू० सैनिक), इनका सेवाकाल कुल 13 वर्ष 02 माह का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

02: श्री, सतीश चंद्र जोशी उप निरीक्षक अभिसूचना, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 05 माह का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी विधानसभा सुरक्षा देहरादून, अभिसूचना देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
03: श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी , बुलंदशहर तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

04: श्री गंगा प्रसाद जोशी, उपनिरीक्षक वि0श्रे0 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के परिवारजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।