इस साल भी दर्शन नहीं देंगे “महाकाल – Bhilangana Express

इस साल भी दर्शन नहीं देंगे “महाकाल

कोरोना महामारी के कारण दूसरी बार अमरनाथ यात्रा रद

JAMMU:कोरोना महामारी के कारण जहां चार धाम की यात्रा से लेकर दूसरे धार्मिक आयोजन प्रभावित हुए हैं वही लगातार दूसरे वर्ष श्री बाबा अमरनाथ यात्रा को रद कर दिया गया है। साल 2020 में भी कोरोना के कारण यात्रा नहीं हो पाई थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बोर्ड के सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर आज सोमवार को व्यापक विचार विमर्श किया और उसके बाद श्री अमरनाथ यात्रा को रद करने का फैसला किया।
पिछले साल भी कोरोना का असर विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा पर साफ नजर आया था। तमाम तैयारियों के बावजूद अंतिम समय पर अमरनाथ यात्रा को रद्द करना पड़ा था। इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द होने के कारण हजारों तीर्थयात्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
उपराज्यपाल ने बोर्ड के सदस्यों स्वामी अवधेशानंद जी, डीसी रैना, देवी प्रसाद शेट्टी, प्रो. अनीता बिलौरिया, सुदर्शन कुमार, प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री, पंडित भजन सोपोरी, डा. सीएम सेठ, त्रिपता धवन से विचार विमर्श किया गया। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव अरुण मेहता, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतिश्वर कुमार से चर्चा की। शिव भक्त आन लाइन तरीके से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से सुबह व शाम को आरती के दर्शन कर पाएंगे। पहले की तरह पवित्र गुफा में पारंपरिक धार्मिक पूजा अर्चना की जाएगी। यात्रा सिर्फ सांकेतिक ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *