कृत्रिम झील में डूब गया एसएसबी जवान – Bhilangana Express

कृत्रिम झील में डूब गया एसएसबी जवान

देर रात चले अभियान के बाद आज सुबह बरामद हुआ जवान का शव

PITHAURAGARH: अभी 1 दिन पहले ही उत्तराखंड का एक जांबाज गुलमर्ग में तैनाती के दौरान शहीद हो गया था तो अब एक और दुखद घटना में एसएसबी का जवान झील में डूब कर अपनी जान गवा बैठा। कल शाम एसएसबी का यह जवान झील में नहाने के लिए गया था और इसी दौरान डूब गया।
बताया जा रहा है पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के रामंदिर, झलतोला राजस्व क्षेत्र की कृत्रिम झील में डूबे एसएसबी का जवान का शव आज सुबह चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद झील से बरामद हो गया है। देर रात तक उसे झील में उसकी तलाश के लिए गोताखोर अभियान चलाते रहे। मिली जानकारी के अनुसार गांव चाक राममंदिर निवासी 32 वर्षीय जवान दिनेश सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा कृत्रिम झील में नहाने गया था और वहीं गहरे पानी में समा गया।
स्थानीय पुलिस ने मृतक जवान का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद जवान का घर और गांव शोक में डूबा हुआ है। डीडीहाट में तैनात दिनेश छुट्टी पर घर आया था। दिनेश अपने पीछे पत्नी और एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *