कोविड-19 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगी राहत

स्वास्थ्य विभाग में तैयार होगी एक वर्ष की कार्ययोजनाः डॉ0 धन सिंह रावत
शीघ्र दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर आयोजित कर विशेषज्ञों की ली जायेगी राय*
कोविड काल में लगाये गये कार्मिकों का पुनः होगा विभाग एवं मेडिकल कॉलेजों में समायोजन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया गया ‘हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य’ कार्यक्रम*

Dehradun: कोविड काल के दौरान विभिन्न चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेजों में अपनी सेवा देने वाले जिन आउटसोर्स कार्मिकों को 31 मार्च के उपरांत सेवा से हटा दिया गया है, उन्हें पुनः रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किया जायेगा। इसके लिए सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों से एक सप्ताह के भीतर रिक्तियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर हटाये गये कार्मिकों के समायोजन का प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट बैठक में रखा जायेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत एवं सुगम बनाने के लिए शीघ्र ही दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश एवं प्रदेशभर के चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा। चिंतन शिविर में प्राप्त सुझावांं एवं लिये गये निर्णयों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन के लिए एक वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आम जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के मध्यनजर एक वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जायेगी। जिसके लिए शीघ्र दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश एवं प्रदेशभर के प्रख्यात चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके सुझावों को शामिल करते हुए विभाग द्वारा एक वर्षिय कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड धारकों को उपचार के दौरान जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। निजी अस्पतालों के पंजीकरण संबंधी क्लीनिकल एक्ट की खामियों को शीघ्र दूर करने का आश्वासन देते हुए डॉ0 रावत ने कहा कि इस संबंध में भी जल्द से जल्द निर्णय ले लिया जायेगा।

kuponbet
Kuponbet
vaycasino
betpark
betpark
kolaybet
vaycasino
betpark
vaycasino
kolaybet
kolaybet giriş
betgaranti
betnano
betnano
betnano
betnano
betpark
pusulabet
betpark
betpark
betgaranti
casibom
betnano