रामनवमी पर इन राशियों को धन, स्वास्थ्य और यश लाभ – Bhilangana Express

रामनवमी पर इन राशियों को धन, स्वास्थ्य और यश लाभ

~ *आज का हिन्दू पंचांग*
⛅ *दिनांक – 10 अप्रैल 2022*
⛅ *दिन – रविवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
⛅ *शक संवत -1944*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – चैत्र*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – नवमी 11 अप्रैल रात्रि 03:15 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र – पुष्य पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग – सुकर्मा दोपहर 12:04 तक तत्पश्चात धृति*
⛅ *राहुकाल – शाम 05:22 से शाम 06:56 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:25*
⛅ *सूर्यास्त – 18:54*
⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – श्री रामनवमी, चैत्री-वासंती नवरात्रि समाप्त, रविपुष्यामृत योग (सूर्योदय से 11 अप्रैल सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा*
*चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।*
👉🏻 समाप्त…
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *धर्मराज दशमी* 🌷
🙏🏻 *विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि जिनके परिवार में ज्यादा बीमारी …..जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु हो जाती है वे लोग शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन (दशमी तिथि के स्वामी यमराज है मृत्यु के देवता | ) यानी 11 अप्रैल 2022 सोमवार को भगवान धर्मराज यमराज का मानसिक पूजन कर और हो सके तो घी की आहुति दे |*
🙏🏻 *एक दिन पहले से हवन की छोटी सी व्यवस्था कर लेना घी से आहुति डाले इससे दीर्घायु, आरोग्य और ऐश्वर्य तीनों की वृद्धि होती है विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है | आहुति डालते समय ये मंत्र बोले–*
💥 *[ ध्यान रखे जिसके घर में तकलीफे है वो जरुर आहुति डाले और डालते समय स्वाहा बोले और जो आहुति न डाले तो वो नम: बोले | ]*
🌷 *ॐ यमाय नम:*
🌷 *ॐ धर्मराजाय नम:*
🌷 *ॐ मृत्यवे नम:*
🌷 *ॐ अन्तकाय नम:*
🌷 *ॐ कालाय नम:*
🔥 *ये पाँच मंत्र बोले ज्यादा देर तक आहुति डाले तो भी अच्छा है |*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷
➡ *10 अप्रैल 2022 रविवार को सूर्योदय से 11 अप्रैल सूर्योदय तक रविपुष्यमृत योग है ।*
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

💥 दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,क्योंकि उन्हें कोई नया पद सौंपा जा सकता है,लेकिन यदि आपने किसी से कर्ज लिया हुआ है,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। व्यापार में आप कुछ नई नई योजनाएं बनाएंगे और  जिनसे आप लाभ भी अवश्य कमाएंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं,जो लोग अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। संतान की संगति की ओर आपको ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव करा सकते हैं। सायंकाल के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि किसी से उधार लिया,तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने भौतिक सुखों में वृद्धि के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे और आपको संतान की सभी इच्छाओं को पूरी करने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आप कोई कीमती वस्तु खरीदें तो अपनी जेब का ख्याल रखें,नहीं तो आपके धन कोष में कमी नहीं आ सकती है। यदि माता या पिता आपको किसी कार्य को सौपे,तो आपको उसे समय पर पूरा करके देना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को अपनाना होगा,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी काफी समस्याओं का हल खोजेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि वह किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें भी उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी भूमि, वाहन, दुकान, प्लॉट आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,इसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे,लेकिन आपको अपने बढ़े हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी,नहीं तो आप अपने संसाधनों से भी खर्च कर देंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्य क्षेत्र में ध्यान लगाकर कार्य करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपने भाइयों से चल रहे मनमुटाव को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई पुरानी देनदारियों आप चुका सकते हैं,जिसके कारण आपको शांति मिलेगी व अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप को धोखा मिल सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे,जिसके कारण परेशान भी रहेंगे और कुछ बेवजह के खर्चे भी आपके सामने आकर खड़े रहेंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे,लेकिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपको आलोचकों की आलोचना पर ध्यान देना नुकसानदायक रहेगा,क्योंकि वह कोई वाद-विवाद करवा सकती है। शत्रुओं के प्रति आपको सतर्क रहना होगा,क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपको पेट दर्द,बुखार आदि हो सकता है,जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। आप भाईयों द्वारा भी अपनी कुछ समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या चल रही थी,तो उसका समाधान आपको मिलेगा। व्यापार में बुद्धि से काम लेंगे,तो आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और उनको कोई गिफ्ट मिल सकता हैं। धन का निवेश करने से संबन्धित किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई परेशानी लेकर आ सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। आपको किसी विदेश रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी भी वाद विवाद को शांत रहकर ही सुलझाना होगा,नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोगों को जोखिम बहुत सोच विचार कर उठाना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा,इसलिए आपको किसी भी जरूरी कार्य को सोच विचार कर करना बेहतर रहेगा,नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय विक्रय करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको ध्यान देकर ही किसी निर्णय पर पहुंचना होगा वह किसी की बातों में आने से बचना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। रोजगार के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित उनके गुरुजनों से मेल मिलाप करना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है या वह आपको समय पर नहीं मिलेगी,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्य आपके कठोर व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे,लेकिन आपको कुछ व्यापार की चिंताएं सताएगी,जिनके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ेगा। यदि दूसरों के बीच कोई वाद-विवाद हो,तो आपको उसमे पड़ने से बचना होगा। आपको आज के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,लेकिन लाभ आपको उनसे आने वाले समय में ही मिल पाएगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में कुछ योजनाओं को लागू करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि कोई विपरीत स्थिति भी उत्पन्न हो,तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपको लोगों की फालतू की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कामों की ओर ध्यान लगाना होगा,नहीं तो वह आपको गुमराह कर सकते हैं। आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,जिसके लिए आप डॉक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं।?